Himachal Pradesh: चंबा जिले में भीषण सड़क हादसा; गहरी खाई में गिरी कार, 6 की दर्दनाक मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। तीसा उपमंडल के चनवास इलाके में कार के 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी है।

Chamba Car Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तीसा उपमंडल स्थित चनवास इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और खाई में गिरी कार से सभी शवों को बाहर निकाला। शवों को अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है।

Vehicle Plunges into 500-Meter Gorge in Chamba

चंबा में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

हादसे के कारणों की जांच जारी

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन शुरुआती जांच में पता चला है कि कार सवार सभी लोग एक ही परिवार से थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

End of Feed