कुशीनगर में जहरीले धुएं का कहर; स्कूल के 26 बच्चे एक साथ हुए बीमार, इलाके में मचा हड़कंप

कुशीनगर के सेवरही इलाके में एक स्कूल के कई बच्चों के अचानक बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया। जहरीले धुएं के संपर्क में आने से बच्चों को सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटी है।

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक चिंताजनक घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक, यहां सेवरही नगर स्थित एक विद्यालय के 26 बच्चे एक साथ बीमार पड़ गए। बताया जा रहा है कि स्कूल के पास भांग जलाने से फैले जहरीले धुएं के कारण बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। सभी प्रभावित बच्चों को तुरंत CHC सेवरही में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया। इस घटना के बाद से पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Toxic smoke in Kushinagar makes children sick

कुशीनगर में जहरीले धुएं से बच्चे हुए बीमार

11 बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया

हालत गंभीर होने पर 11 बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही तमकुहीराज के एसडीएम मौके पर पहुंचे और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। वहीं, डीएम महेंद्र तंवर और एसपी भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और अभिभावकों में बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है।

End of Feed