Uttarakhand: आज से मसूरी में यूं ही नहीं मिलेगी एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें ये नियम

Uttarakhand: उत्तराखंड के पर्यटन विभाग ने भारी भीड़ देखते हुए मसूरी में प्रवेश के लिए आज से एक नया नियम लागू किया है। इस नियम के अनुसार, पर्यटकों को मसूरी आने से पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। बताया जा रहा है कि यह फैसला पर्यटकों की बढ़ती संख्या और ट्रैफिक को देखते हुए लिया गया है।

Uttarakhand: उत्तराखंड के मसूरी जाने के लिए अब लोगों को रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है। उत्तराखंड के पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने इस बारे में बताया और कहा कि आज यानी 1 अगस्त से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मसूरी जाने वाले यात्रियों को पर्यटन विभाग के पंजीकरण पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू होने से अब पर्यटकों की संख्या का सही से आकलन किया जा पाएगा। इतना ही नहीं इसके माध्यम से मसूरी घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं भी सुनिश्चित की जा सकेगी। मसूरी के बाद उत्तराखंड के अन्य पर्यटन स्थलों के लिए भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जाएगी।

मसूरी में घूमने के लिए अब करनी होगी रजिस्ट्रेशन

मिली जानकारी के अनुसार, पर्यटन विभाग की वेबसाइट से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आधार कार्ड के माध्यम से पूरी की जाएगी। इस व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। अब मसूरी के सभी प्रवेश द्वार पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे भी लगाए जाएंगे, यहां से गुजरने वाले वाहनों की निगरानी की जा सकेगी। बता दें कि हर साल 20 लाख से अधिक लोग मसूरी घूमने आते हैं। ये फैसला पर्यटन विभाग ने भारी भीड़ और ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए लिया है।

End of Feed