Indore unique fair:इंदौर के बाईपास पर एक अनोखा मेला लगा था यह मेला उन लोगों का था जिनके सिर पर बाल नहीं है , और पूरी तरह से गंजे है, जिनके सिर पर बाल नहीं थे वह अपने सिर पर बाल की चाहत में इंदौर के बाईपास स्थित डकाचिया गांव में पहुंचे थे बता दें कि लोगों का कहना था कि दिल्ली के सलमान के पास इस तरह का तेल है कि वह तेल यदि एक बार अपने सिर पर लगा ले तो उसमें से अचानक बाल आ जाते हैं।
अनोखा मेला, उन लोगों का था जिनके सिर पर 'बाल' नहीं
वहीं सलमान ने पिछले दिनों दिल्ली में भी इसी तरह का एक कैंप लगाया था और उसमें भी कई लोग अपने सिर पर बाल उगाने की चाहत में वहां पर पहुंचे थे अतः दिल्ली के सलमान के इंदौर के डकाचिया स्थित गांव में पहुंचने की सूचना उन तक पहुंची तो काफी संख्या में लोग वहां पर पहुंचे और अपने नंबर की प्रतीक्षा करने लगे तो वहीं कई युवकों का तो कहना था कि वह सुबह 5 से यहां पर अपने नंबर के इंतजार में आए हुए हैं।
फिलहाल बाईपास के डाकाचा में जिस तरह से सलमान के आने की सूचना इंदौर के साथ ही मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में रहने वाले युवक जिनके सिर पर बाल नहीं थे उनको लगी तो वह भी डाकाचा स्थित गांव में पहुंचे और सलमान से अपने सिर पर तेल लगवाने को लेकर लंबी-लंबी कतारों में लग गए ,वहीं भारी संख्या में इस तरह से लोग वहां पर पहुंचने के कारण बाईपास पर जाम की स्थिति भी निर्मित हो गई।
वहीं पहुंचे युवक फारुख खान का कहना है कि हमें सोशल मीडिया के माध्यम से सलमान के बारे में जानकारी लगी थी और हमारे सिर पर भी बाल नहीं है और इसी के इलाज के लिए हम यहां पर पहुंचे हुए हैं।
