LIVE

आज का मौसम, 26 February 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: अरुणाचल में आंधी-तूफान का अलर्ट, दिल्ली में महाशिवरात्रि पर बरसेंगे मेघ; जानें कैसा रहेगा यूपी-बिहार में मौसम

Varsha KushwahaUpdated Feb 26, 2025, 14:15 IST
Follow on Google News
आज का मौसम,  26 February 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: अरुणाचल में आंधी-तूफान का अलर्ट, दिल्ली में महाशिवरात्रि पर बरसेंगे मेघ; जानें कैसा रहेगा यूपी-बिहार में मौसम

आज का मौसम, 26 February 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: अरुणाचल में आंधी-तूफान का अलर्ट, दिल्ली में महाशिवरात्रि पर बरसेंगे मेघ; जानें कैसा रहेगा यूपी-बिहार में मौसम

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: यूपी, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत में मौसम की चाल बदलने लगी है। पहाड़ी इलाकों में एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ को इसकी वजह बताई जा रही है। कई जिलों में आने वाले दिनों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है और जाते-जाते सर्दियों की ठंडक का एहसास होगा। इस बीच महाशिवरात्रि पर दिल्ली में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मिजोरम में आंधी-तूफान के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है।

FEB 26, 2025 14:15 IST

गाजियाबद में कल से तीन दिन तक होगी बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 27 फरवरी से तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।
FEB 26, 2025 12:49 IST

सोनमर्ग में ताजा बर्फबारी

FEB 26, 2025 11:21 IST

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में ताजा बर्फबारी

FEB 26, 2025 09:58 IST

उत्तर भारत में कल से बारिश की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद से उत्तर भारत के कई राज्यों में तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि इसमें दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार और यूपी समेत कई राज्य शामिल हैं। यहां 27 फरवरी, 28 फरवरी और 1 मार्च को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
FEB 26, 2025 08:25 IST

यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। कहीं भी किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सुबह और देर रात के दौरान कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रह सकता है। यूपी के मौसम में शाम से बदलाव होने लगेंगे और 27 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार हैं।
FEB 26, 2025 07:17 IST

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट



मौसम विभाग की रिपोप्ट के अनुसार, आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
FEB 26, 2025 06:04 IST

राजस्थान में इस दिन से होगी बारिश



मौसम विभाग की मानें को पहाड़ी इलाकों में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। यहां 28 फरवरी के बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
FEB 26, 2025 06:04 IST

गाजियाबाद और नोएडा



गाजियाबाद और नोएडा में कहीं-कहीं सुबह के समय छिछला कोहरा देखने को मिलेगा। आज महाशिवरात्रि के दिन से शहर के मौसम में कहीं-कहीं बदलाव देखे को मिलेंगे। तापमान में गिरावट भी आएगी। आज की बात करें तो गाजियाबाद और नोएडा का न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान क्रमशः 29 और 28 डिग्री रह सकता है।


FEB 26, 2025 06:04 IST

गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम का हाल



हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगा। कहीं भी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन आज से शहर के मौसम में भारी बदलाव देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि 27 फरवरी से 1 मार्च तक यहां कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।


FEB 26, 2025 06:04 IST

दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना



मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज महाशिवरात्रि के दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। आज से शहर के मौसम में बदलाव देखे जाएंगे और तीन दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।


FEB 26, 2025 06:04 IST

अरुणाचल प्रदेश में येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग, पापुम पारे, निचला सुबनसिरी, कामले, निचला सियाग, लीपा राडा, पश्चिमी सियांग, सियाग, ऊपरी सियांग, पूर्वी सियांग, निचली दिबांग घाटी, दिबांग घाटी, अंजाव, लोहित, चांगलांग, नामसाई, तिरप और लोंगडिंग में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।