TMC नेता जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद फाल्टा में भारी बवाल, आक्रोशित भीड़ ने तोड़ा दफ्तर

पश्चिम बंगाल के फाल्टा से TMC नेता जहांगीर खान को भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार करने के बाद फाल्टा में उनके दफ्तर में स्थानीय लोगों ने तोड़फोड़ की। जहां से भारी मात्रा में छिपाई गई राहत सामग्री मिली है।

पश्चिम बंगाल पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने जबरन वसूली, हत्या के प्रयास और दंगा भड़काने जैसे कई संगीन मामलों में वांछित तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता जहांगीर खान को उत्तर बंगाल में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के पास से गिरफ्तार कर लिया। जहांगीर खान के खिलाफ दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा थाने में कुल 7 FIR दर्ज हैं। इसके अलावा उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी दर्ज है, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रही है। इस बीच, सोमवार को जैसे ही बाहुबली नेता की गिरफ्तारी की खबर सामने आई, फाल्टा इलाके में आक्रोशित स्थानीय लोगों ने उनके कार्यालय पर धावा बोलकर जमकर तोड़फोड़ की।

jahangir khan tmc

भारत-नेपाल बॉर्डर से टीएमसी नेता जहांगीर खान गिरफ्तार (फाइल फोटो | PTI)

गिरफ्तारी की खबर के बाद दफ्तर में भारी तोड़फोड़

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, जहांगीर खान की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही दक्षिण 24 परगना के फाल्टा में स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र भीड़ ने खान के कार्यालय पर हमला कर दिया। इस दौरान भीड़ ने दफ्तर की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और कई कमरों में रखे फर्नीचर को भारी नुकसान पहुंचाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तोड़फोड़ के मामले की अलग से जांच शुरू की जाएगी।

End of Feed