देश-विदेश में दिखा देशभक्ति का रंग, पलवल में 5 KM लंबे तिरंगे ने बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड; खेल मंत्री ने बताया 'गौरव'

Tiranga Yatra 2026 : देशभर में आयोजित तिरंगा यात्रा के बीच हरियाणा के पलवल में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा ने इतिहास रच दिया है। पांच किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ हुए इस सामूहिक मार्च में दो विश्व रिकॉर्ड दर्ज किए गए।

Tiranga Yatra 2026 : भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ को लेकर देश ही नहीं, विदेशों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए भारतीय मिशन और प्रवासी भारतीय आजादी के इस खास पर्व को यादगार बना रहे हैं। इसी देशभक्ति के माहौल के बीच हरियाणा के पलवल में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा। 13 अगस्त को पलवल में करीब 5 किलोमीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा तिरंगा लेकर हजारों लोग सड़कों पर उतरे। इस यात्रा को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दो विश्व रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज किया गया है।

Tiranga Yatra  World Records

पलवल तिरंगा यात्रा में बने दो रिकॉर्ड

हरियाणा सरकार में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता और खेल राज्य मंत्री तथा पलवल के विधायक गौरव गौतम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यात्रा ने ‘राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए सबसे ज्यादा लोग’ और ‘झंडे के साथ सबसे लंबा सामूहिक मार्च’ के रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

End of Feed