अगर अखिलेश संघ की शाखाओं में जाने लगेंगे, तो जल्दी उठने की आदत लग जाएगी: सीएम योगी ने ली चुटकी

टाइम्स नाउ के विकसित भारत-समृद्ध यूपी कॉन्क्लेव के मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अखिलेश यादव को संघ की शाखाओं में जाकर सामान्य आचार और नियमों की जानकारी लेनी चाहिए। मैं उन्हें सुझाव दूंगा, अगर वह संघ की शाखाओं ने जाने लग जाएंगे तो उन्हें जल्दी ही जगने की आदत हो जाएगी।

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टाइम्स नाउ के विकसित भारत-समृद्ध यूपी कॉन्क्लेव के मंच पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। इस सवाल पर कि क्या अखिलेश यादव कहते हैं कि आपके अनरजिस्टर्ड संघी-साथी, न उन्होंने आजादी से पहले कभी वंदे मातरम गाया, न आज गाते हैं। तो वह क्या इशारा कर रहे हैं, आप उन्हें क्या कहेंगे।

CM Yogi

सीएम योगी की अखिलेश को नसीहत

अखिलेश संघ की शाखाओं में जाएंगे तो...

इस सवाल पर सीएम योगी ने कहा, अखिलेश यादव को संघ की शाखाओं में जाकर सामान्य आचार और नियमों की जानकारी लेनी चाहिए। मैं उन्हें सुझाव दूंगा, अगर वह संघ की शाखाओं ने जाने लग जाएंगे तो उन्हें जल्दी ही जगने की आदत हो जाएगी। दोपहर 12 बजे तक सोकर उठते हैं, 1 बजे तक सोकर उठते हैं, तो समय पर जगेंगे तो उनके भी हित में होगा, और जिस पारिवारिक पार्टी को लेकर वह चल रहे हैं, उस पारिवारिक पार्टी का नाम भी कम से कम बना रहेगा।

End of Feed