Times Now नवभारत के सर्वे में धामी सरकार पर जनता का भरोसा, 70 में से 54 सीटें मिलने का अनुमान

टाइम्स नाउ नवभारत के ग्राउंड सर्वे में उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार के प्रति मजबूत जनसमर्थन दिख रह है। सर्वे के मुताबिक भाजपा को 54 और कांग्रेस को 14 सीटें मिल सकती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत द्वारा उत्तराखण्ड को लेकर किए गए हालिया ग्राउंड सर्वे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और भाजपा सरकार के प्रति जनता का मजबूत भरोसा सामने आया है। सर्वे के मुताबिक, अगर मौजूदा जनमत चुनावी नतीजों में तब्दील होता है तो 70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा में भाजपा को 54 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को महज 14 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। यह आंकड़ा 2027 विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के राजनीतिक रुझान का महत्वपूर्ण संकेत है।

CM PUshkar Singh Dhami Uttarakhand

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर जनता का भरोसा

सर्वे में उम्र, सामाजिक वर्ग और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सीधे मतदाताओं से राय ली गई, जिसमें मुख्यमंत्री धामी को अलग-अलग वर्गों में उल्लेखनीय समर्थन मिला है।

End of Feed