टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अनिल पंडित ने जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए रची थी साजिश, बनाया था बैंक खातों का जाल

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में खुलासा हुआ है कि कथित मास्टरमाइंड अनिल पंडित ने जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए 25 से 30 बैंक खातों का नेटवर्क बनाया था।

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, वारदात के कथित मास्टरमाइंड अनिल पंडित ने हमले से पहले ही ऐसी साजिश रची थी, जिससे पुलिस और दूसरी जांच एजेंसियां उस तक न पहुंच सकें। इसके लिए उसने बैंक खातों, ऑनलाइन पेमेंट और QR कोड के माध्यम से पैसों के लेन-देन का जटिल नेटवर्क तैयार किया था।

Tiger Shroff

टाइगर श्रॉफ (File Photo)

पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क का उद्देश्य वारदात में शामिल आरोपियों तक पहुंचने वाले पैसों के असली स्रोत को छिपाना था। अनिल पंडित ने कथित तौर पर करीब 25 से 30 अलग-अलग बैंक खातों का इस्तेमाल कर मामले में गिरफ्तार 12वें आरोपी अमर सुरेश मुंडेलिया के खाते में पैसे ट्रांसफर किए थे।

End of Feed