पीलीभीत: जिले के पिपरिया संतोष गांव में एक बाघ ने ढेरा जमा रखा है। वो कई दिनों से लगातार आबादी के आसपास बैठाकर मौज मस्ती करता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे गांव के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। आबादी के पास बाघ धूप में बैठा हुआ है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को गांव के लोगों ने बनाकर वायरल किया है। बाघ की वजह से लोग अपने खेतों में जाने से डर रहे हैं। हालांकि, वन विभाग की टीम ने निगरानी के लिए कर्मचारियों को लगा दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं बाघ लगातार धूप में बैठकर मौज मस्ती कर रहा है, लेकिन आस पास के गांवों में बाघ की दहशत फैली हुई है।
बाघ की मौज मस्ती से खौफ में इलाका
दरअसल, माधोटांडा इलाके में स्थित चोखापुरी प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक मुनीश पाठक अपने विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक बाग में बैठे टाइगर पर पड़ी। सर्दीली सुबह में टाइगर मस्ती करता नजर आ रहा था। लिहाजा, शिक्षक ने टाइगर की इस मस्ती का पूरा वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और वायरल कर दिया।
