पश्चिम बंगाल के गर्म चुनावी मौसम को तेज हवाएं और बारिश करेंगी ठंडा

पश्चिम बंगाल में इन दिनों चुनावी मौसम काफी गर्म है। चुनावी गर्मी तो वोट डलने के साथ कम होगी, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इस हफ्ते पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा।

पश्चिम बंगाल में बारिश कब होगी? पश्चिम बंगाल में आज का मौसम कैसा रहेगा? अगर आपके भी यही प्रश्न हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। यहां हम आपके लिए पश्चिम बंगाल के मौसम का हाल लेकर आए हैं। वैसे तो पश्चिम बंगाल में चुनावी मौसम है और यह चुनावी मौसम काफी गर्म है। लेकिन पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर आज आसमान से बारिश की बूंदें भी गिरने का अनुमान है। चलिए जानते हैं पश्चिम बंगाल में आज का मौसम कैसा रहेगा -

​पश्चिम बंगाल में आज और कल का मौसम

पश्चिम बंगाल में आज और कल का मौसम

कल का मौसम कैसा रहा?

कल यानी सोमवार 30 मार्च की रात करीब 9 बजे मौसम विभाग ने राजधानी कलकत्ता और आसपास के इलाकों के लिए कुछ ही देर में थंडरस्टॉर्म आने की चेतावनी जारी की। इसके कुछ ही देर बाद तेज हवाएं चलने लगीं और ठंडी हवाओं ने चुनावी गर्मी के बीच कोलकाता के तापमान को कुछ हद तक कम कर दिया। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। जबकि सोमवार को दिन में भी तापमान सामान्य से कम ही रहा, लेकिन ह्यूमिडिटी बढ़ने के कारण गर्मी का एहसास ज्यादा हुआ। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार 31 मार्च को समूचे पश्चिम बंगाल में थंडरस्टॉर्म की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है। कोलकाता में बारिश के साथ तेज हवाओं की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

End of Feed