भारी बारिश और खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानें रहीं प्रभावित, फ्लाइट डाइवर्ट दिल्ली में कई इलाके जलमग्न

भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर रविवार सुबह विमान परिचालन बाधित रहा। आईजीआईए देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है।

Thunderstorm, Rain in Delhi: रविवार की सुबह हुई भारी बारिश के कारण दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी भारी बारिश, तेज हवाओं और हवाई क्षेत्र में भीड़भाड़ के कारण उड़ानों का संचालन बाधित हुआ, जिससे देरी हुई और कुछ उड़ानें रद्द भी हुईं। दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 के पास सड़कें पूरी तरह पानी में डूबी हुई थीं, जिससे यात्रियों और हवाई अड्डे के कर्मचारियों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया। वहीं, इंडिगो ने बताया कि दिल्ली में प्रतिकूल मौसम के कारण रात 11:30 बजे से सुबह 4 बजे के बीच 49 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया।

Rain delhi

भारी बारिश से दिल्ली में विमानों पर असर

IGI पर उड़ानें रहीं प्रभावित

भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर रविवार सुबह विमान परिचालन बाधित रहा। आईजीआईए देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। विमानन कंपनी इंडिगो ने तड़के तीन बजकर 59 मिनट पर एक्स पर एक पोस्ट कर बताया कि दिल्ली में प्रतिकूल मौसम की वजह से विमान संचालन में अस्थायी बाधाएं पैदा हुई हैं।

End of Feed