Gonda News: बिना हेलमेट बाइक पर सवार थे चार युवक, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत; चौथे की हालत गंभीर

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 23, 2024, 08:06 PM IST

यूपी के गोंडा में एक बाइक पर बिना हेलमेट के चार युवक सवार थे। उनकी बाइक एक पेड़ से टकराई और हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक की हालत गंभीर है।

Gonda Accident News: उत्तर प्रदेश के गोंडा में मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति घायल है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

accident image

सांकेतिक फोटो।

हादसे में तीन की मौत

इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने आज यहां बताया कि थाना क्षेत्र के नौशहरा गांव निवासी बिलाल (22), अहमद (21), शाहिद (22) तथा रिजवान (20) आज दोपहर एक ही मोटर साइकिल पर सवार होकर बिना हेलमेट लगाए खरगूपुर कस्बे से इटियाथोक की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।

End of Feed