इंदौर में जर्जर मकान गिराते वक्त बड़ा हादसा, 4 महिलाओं की मौत; कई घायल

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक जर्जर मकान को गिराने के दौरान दीवार और पास की इमारत का हिस्सा ढह जाने से मलबे में दबने से चार महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर घायल हुए।

इंदौर : जिले में बुधवार को जर्जर मकान को गिराने के दौरान मलबे में दबने से चार महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर सांवेर कस्बे में हुआ। यहां एक जर्जर मकान को गिराकर दोबारा निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान मकान की एक दीवार और उससे लगी इमारत के कुछ हिस्से अचानक ढह गए। इसके मलबे में वहां काम कर रहे मजदूर दब गए।

Sanwer Accident.

सांकेतिक फोटो-Istock

जानकारी के मुताबिक, सांवेर क्षेत्र में जर्जर मकान को तोड़ने का काम चल रहा है। इसी दौरान मकान का हिस्सा अचानक भर भराकर ढह गया, जिससे वहां मौजूद लोग मलबे की चपेट में आ गए। हादसा होते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर लोगों को बचाने का प्रयास शुरू किया और प्रशासन को खबर दी। हालांकि, हादसे की चपेट में आईं चार महिलाओं की मौत हो गई। इस हादसे में 5 महिलाएं घायल हो गईं।

End of Feed