Bareilly News: बरेली में कोहरे में तीन गाड़ियां टकराने से 28 लोग घायल, गुना एक्सीडेंट में परिवार के 4 सदस्यों की मौत

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 26, 2023, 02:30 PM IST

उत्तर प्रदेश के बरेली-पीलीभीत राजमार्ग पर घने कोहरे में विजिबिलिटी कम होने से तीन वाहन आपस में टकरा गए, जिससे 28 लोग घायल हो गए। वहीं, मध्य प्रदेश में एक कार के ऊपर ट्रक पलट जाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

बरेली: इन दिनों कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। उस पर घना कोहरा सितम ढा रहा है। मंगलवार सुबह कोहरे के कारण बरेली-पीलीभीत राजमार्ग (हाइवे) पर गांव सिथरा के पास एक रोडवेज बस, एक ट्रक और एक वैन के बीच हुई टक्कर में 28 लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि रोडवेज बस सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई और इसी दौरान बरेली की तरफ से आई इको गाड़ी भी बस से जा टकराई, जिससे कुल 28 लोग घायल हो गये।

Bareilly Pilibhit highway Accident

प्रतीकात्मक फोटो

इन गाड़ियों के बीच हुई टक्कर

पुलिस के अनुसार, थाना हाफिजगंज क्षेत्र में सुबह करीब सात बजे बरेली जा रही पीलीभीत डिपो की एक बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक सड़क से नीचे गड्ढे में उतर गया और उसके पीछे आ रही सवारियों से भरी इको गाड़ी बस से भिड़ गई। बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुकेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को शहर में उपचार के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में रोडवेज बस में सवार 20 यात्री और इको गाड़ी में बैठे आठ लोग घायल हुए।

End of Feed