गैंगस्टर रोहित गोदारा के 3 शूटर गिरफ्तार, साहिल जैन के घर पर की थी फायरिंग

क्राइम ब्रांच की ARSC टीम ने आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की। पुलिस टीम ने 500 किलोमीटर से ज्यादा पीछा करने के बाद तीनों को रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, तीनों दिल्ली में एक और बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे।

Rohit Godara Gang : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के गैंग के तीन शूटरों को गिरफ्तार कर कारोबारी साहिल जैन उर्फ गूगल के घर पर हुई फायरिंग की वारदात को सुलझाने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल कुमार (24), शुभम (23) और मोक्ष (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, एक देसी कट्टा और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

Rohit Godara

गैंगस्टर रोहित गोदारा के 3 शूटर गिरफ्तार।

पुलिस के मुताबिक, 28 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 5 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने पीतमपुरा में रहने वाले कारोबारी साहिल जैन के घर के बाहर गोलियां चलाई थीं। बदमाशों ने उनकी कार को भी निशाना बनाया था। जांच में सामने आया कि इस फायरिंग के पीछे विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा का हाथ था। मामला रंगदारी से जुड़ा होने के कारण इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी।

End of Feed