Hardoi Road Accident: मजदूरों के ऊपर पलटी DCM, 3 की दर्दनाक मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 18, 2024, 06:43 PM IST

यूपी के हरदोई में डीसीएम के पलट जाने से उसके नीचे दबकर साइकिलों पर सवार तीन मजदूरों की मौत हो गयी।

हरदोई: संडीला थाना क्षेत्र में उन्नाव रोड पर एक तेज रफ्तार डीसीएम (छोटा ट्रक) के पलट जाने से उसके नीचे दबकर साइकिलों पर सवार तीन मजदूरों की मौत हो गयी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि हरदोई के संडीला में कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी कर रविवार रात बहादुर खेड़ा के राजेंद्र (45), मलैया के राजेन्द्र (45) एवं कालिका (42) अपनी साइकिल से घर जा रहे थे।

Hardoi Road Accident

हरदोई में सड़क हादसा

तेज रफ्तार डीसीएम अचानक पलटी

एएसपी ने बताया कि उन्नाव रोड पर संडीला की ओर से आई तेज रफ्तार डीसीएम मजदूरों पर पलट गयी। उनके अनुसार घायल तीनों मजदूरों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संडीला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपी चालक को पकड़ने की कोशिश कर रही है, जो दुर्घटना के बाद मौके से भागने में सफल रहा। एएसपी ने कहा कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

End of Feed