Gujarat News : आगे कुआं पीछे पुलिस...खाकी के खौफ से लगाई मौत की छलांग; गुजरात में 3 जुआरियों की मौत

  • Reported by: Dhruv
  • Updated Aug 18, 2026, 06:00 PM IST

गुजरात के भावनगर में खेतों पर जुआ खेल रहे तीन युवकों ने पुलिस के भय से कुएं में छलांग लगा दी, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, वरतेज पुलिस ने किसी भी तरह की पुलिस रेड से इनकार किया है।

भावनगर : वरतेज थाना क्षेत्र के उखरला गांव की सीमा में रात के समय कुएं में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राहुल पोपट चौहान, अजीतसिंह बुधाभाई सिंधु और निलेश बीजल डाभी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव की सीमा में कुछ लोगों के जुआ खेलने की चर्चा के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान तीनों युवक कुएं में गिर गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य टीमें मौके पर पहुंचीं और कुएं से तीनों के शव बाहर निकालकर अस्पताल भेजे गए।

Death

(सांकेतिक फोटो-Istock)

खेतों पर खेल रहे थे जुआ

दरअसल, कुछ लोग खेतों पर रात के अंधेरे में बैठकर जुआ खेल रहे थे। जानकारी के मुताबिक, मौके पर कई लोग मौजूद थे। इसी बीच पुलिस के आने की भनक सी लगी। लिहाजा, सभी वहां से निकलने की योजना बना रहे थे। इससे पहले मौके पर पुलिस पहुंचती, उनमें अफरा-तफरी मच गई। घटना को लेकर यह चर्चा भी सामने आई है कि पुलिस रेड की आशंका के बीच भागदौड़ के दौरान तीनों युवक कुएं में गिर गए। चूंकि, रात का अंधेरा था, लिहाजा उन्हें निकालने में भी समय लगा। जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता, उनकी मौत हो चुकी थी।

End of Feed