Fatehpur News: फतेहपुर में मां-बेटा और देवर की संदिग्ध मौत, घर के अंदर मिले शव

यूपी के फतेहपुर जिले में एक घर से मां-बेटे और उसके देवर का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी के कारण सामूहिक आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को मौके से सल्फास के पैकेट, ब्लेड और एक सुसाइड नोट भी मिला है।

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से बुधवार रात एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत की खबर सामने आई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक घर के कमरे से एक महिला, उसके बेटे और देवर के शव बरामद हुए है। पुलिस के अनुसार तीनों की गर्दन पर गहरे घाव के निशान थे और कलाई कटी हुई थी। शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी के कारण सामूहिक आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

Crime

सांकेतिक फोटो

कमरे से सल्फास के पैकेट और ब्लेड बरामद

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना सदर थाना इलाके के लखनऊ बाईपास के पास चौफीरवा गांव में हुई, जहां परिवार कुछ साल पहले रहने आया था। उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान सुशीला श्रीवास्तव (51), उनके बेटे अमर श्रीवास्तव (28) और देवर सुनील उर्फ गुड्डू श्रीवास्तव (52) के तौर पर हुई है। शुक्ला ने बताया कि पुलिस को कमरे से सल्फास की तीन खाली पुड़िया और खून से सने चार ब्लेड मिले हैं। उन्होंने बताया कि सुशीला के पति सुशील कुमार श्रीवास्तव (55) पेशे से वाहन चालक हैं। वह शाम को जब अपनी बेटी के घर से लौटे, तो उन्होंने मुख्य दरवाजा अंदर से बंद पाया।

End of Feed