Doiwala Car Accident News: देहरादून के डोईवाला में तीन कारों की टक्कर, तीन लोगों की मौत; छह घायल

  • Agency by: IANS
  • Updated Mar 27, 2024, 05:24 PM IST

देहरादून के डोईवाला में एक साथ तीन कारों की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

Doiwala News: उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक साथ तीन कारों की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा छह लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Doiwala Car Accident

तीन कारों की जोरदार टक्कर

दरअसल, बुधवार सुबह एक इको गाड़ी देहरादून से रुद्रप्रयाग के लिए निकली थी, जिसमें सात लोग सवार थे। इसमें दो बच्चे और दो महिलाएं भी थी। कुआंवाला क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर से पहले डोईवाला की तरफ से आ रही इको स्पोर्ट्स कार अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई और सामने देहरादून से डोईवाला की दिशा में जा रही मारूती इको और ऑल्टो 800 कार से टकरा गई।

End of Feed