Punjab News: पंजाब की जालंधर पुलिस टीम ने शहजाद भट्टी गैंग से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह, भरत वर्मा और सचिन खोसला के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो शहजाद भट्टी और हरमाज गुज्जर के कहने पर देश की सरकारी डिपार्टमेंट की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
जालंधर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
जांच क्या सामने आया?
पुलिस कमीश्नर सतिंदर सिंह ने कहा जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान डान शहजाद भट्टी के टच में आए थे। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पंजाब ही नहीं अन्य स्टेट में जाकर जानकारी को पाकिस्तान पहुंचाया जा रहा था। इस मामले में अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। तीनों आरोपी सरकारी डिपार्टमेंट की जानकारी पाकिस्तान में भेजते थे। इस मामले में पुलिस के हाथ कुछ पुख्ता सुबूत लगे थे, जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
यूएपीए एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपियों के खिलाफ यूएपीए (UAPA - Unlawful Activities Prevention Act) के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस कमिशनर ने कहा कि नेशनल सिक्योरिटी के कारण वह दस्तावेज दिखा नहीं दे सकते। जांच में सामने आया है कि भरत के खिलाफ मारपीट का भी एक मामला दर्ज है। जांच में सामने आया है कि आरोपी 3 से 4 महीने से एक्टिव है और जालंधर की सूचनाएं भी आरोपियों ने लीक की थी। आरोपियों से पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है। तीनों आरोपी अच्छे दोस्त है और तीनों ने अन्य स्टेट में जाकर वहां की भी जानकारियां लीक की हैं। जांच में पता चला है कि सूचना लीक करने पर उन्हें पैसा भी मिला है।
सोशल मीडिया के जरिए जुड़ा शहजाद भट्टी से लिंक
शुरूआती जांच में पता चला है कि प्रदीप नामक व्यक्ति पहले शहजाद भट्टी के टच में सोशल मीडिया के जरिए आया था और उसके बाद अन्य दोनों साथी उनके टच में आए। इस दौरान उन्होंने युवाओं के बहला फुसलाकर उनसे सूचनाएं लीक करवाई और उसके बदले में मोटे पैसे दिए गए। पुलिस कमिशनर ने बताया कि हाल ही में ब्लास्ट हुए मामलों में से एक केस में भूमिका सामने आई है। ऐसे में जल्द अन्य 3 से 4 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा हो सकेगा।
