ये है देश का इकलौता जिला, जिसने 1 अप्रैल को घोषित की सार्वजनिक छुट्टी; जानें क्यों?

देश के कई स्कूलों में 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू हो रहा है। लेकिन देश का एक जिला ऐसा भी है, जहां बुधवार 1 अप्रैल को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। चलिए जानते हैं 1 अप्रैल को ऐसा क्या है कि जिले के सभी सरकारी दफ्तर और स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है।

आगामी एक अप्रैल को बुधवार है और इस दिन एक जिले में सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है। बुधवार 1 अप्रैल को जिले के सभी सरकारी दफ्तर, शैक्षणिक संस्थान और कुछ सरकारी सहायता प्राप्त संगठनों के ऑफिस भी बंद रहेंगे। प्रशासन ने जिले के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

1st April holiday

इस जिले में 1 अप्रैल को छुट्टी घोषित की गई

किस जिले में और क्यों दी गई छुट्टी

तमिलना़डु के तिरुनेलवेली जिले में 1 अप्रैल को सार्वजनिक छुट्टी दी गई है। यह छुट्टी खासतौर पर राज्य में मनाए जानने वाले पवित्र पर्व पंगुनी उथिरम के लिए दी गई है। जिले में यह पर्व खास उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व तमिल महीने पंगुनी में उथिरम नक्षत्र के दौरान आता है। इस दिन को भगवान मुरुगन और देवी अम्मन के दिव्य विवाह का प्रतीक माना जाता है। यह दिन श्रद्धालुओं के लिए बहुत ही शुभ और आध्यात्मिक महत्व रखता है। इसीलिए प्रशासन ने इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

End of Feed