'जो राम भक्तों पर गोली चलाते थे, वो आज कालनेमि की तरह ढोंग कर रहे'; चंदा चोरी के बीच CM योगी ने साधा अखिलेश पर निशाना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर दान चोरी के आरोपों के बीच बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी अयोध्या नहीं आए, वे आज राम भक्ति के बारे में बात कर रहे हैं।

अयोध्या में रामलला मंदिर में चंदा चोरी के मामले के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए सपा प्रमुख पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी 'जय श्री राम' बोलने वालों पर लाठियां चलाते थे और राम भक्तों पर गोलियां चलवाते थे, वे आज यह दिखाने का प्रयास कर रहे हैं कि वे ही ज्यादा राम भक्त हैं, वे राम भक्त कभी नहीं थे। वे लोग वैसे ही हैं जैसे कालनेमि ढोंग करता था।

योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ

'जो लोग कभी अयोध्या नहीं आए वो आज...'

उन्होंने कहा कि जब भी भारत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ा है, साजिशकर्ताओं की नींद उड़ गई है और वे साजिश रचने लगे हैं। वही साजिश फिर से शुरू हो गई है। बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग कभी अयोध्या नहीं आए, वे आज राम भक्ति के बारे में बात कर रहे हैं। जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया और राम भक्तों की आस्था का अपमान किया, वे अब राम भक्ति के बारे में बात कर रहे हैं।

End of Feed