छठ गीतों की गूंज के बीच नई दिल्ली से पटना रवाना हुई देश की पहली ‘अमृत भारत 3.0’ ट्रेन, यात्रियों में दिखा उत्साह

Chhath Amrit Bharat Train: छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से पटना के बीच देश की पहली अत्याधुनिक 'अमृत भारत 3.0' स्पेशल ट्रेन को पारंपरिक लोकगीतों के बीच रवाना किया।

Chhath Amrit Bharat Train: छठ महापर्व की आस्था, लोकगीतों की मिठास और घर लौटने की खुशी के बीच भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। देश की पहली अत्याधुनिक ‘अमृत भारत 3.0’ ट्रेन को छठ पूजा स्पेशल ट्रेन के रूप में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पटना के लिए रवाना किया गया। 11 नवंबर की मध्य रात्रि जब यह ट्रेन अपने सफर पर निकली, तो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पूरा परिसर छठ के पारंपरिक लोकगीतों से गूंज उठा। स्टेशन पर छठ गीतों की धुन, यात्रियों का उत्साह और घर पहुंचने की खुशी ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। यात्रियों ने भारतीय रेलवे की इस खास पहल का जोरदार स्वागत किया।

amrit bharat

नई दिल्ली से पटना रवाना हुई देश की पहली ‘अमृत भारत 3.0’ ट्रेन (फोटो- Indian Railways)

End of Feed