Thane News: सेक्स रैकेट चलवाने वाली अभिनेत्री गिरफ्तार, फिल्मों में काम का झांसा दे करवाती थी वेश्यावृत्ति, 2 युवतियों का रेस्क्यू

Thane News: ठाणे पुलिस ने वागले एस्टेट स्थित होटल में जाल बिछाकर हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है और वेब सीरीज-भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री को गिरफ्तार हुई हैं। दो पीड़िताओं का रेस्क्यू है।

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस की अनैतिक मानव तस्करी प्रतिबंधक शाखा (Anti-Human Trafficking Cell) ने एक बड़े हाई-प्रोफाइल सेक्स रॅकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुंबई की रहने वाली एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद वेब सीरीज और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी है और मनोरंजन जगत से जुड़ी अन्य युवतियों को वेश्याव्यवसाय में धकेलने का काम कर रही थी। पुलिस टीम ने वागले एस्टेट परिसर स्थित होटल साई टच रेस्टोरेंट एंड बार में जाल बिछाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी अभिनेत्री को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया और उसके चंगुल से 2 पीड़ित युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Thane Sex Racket Actress Arrested

PITA एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

होटल में फर्जी ग्राहक भेजकर बिछाया गया जाल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अनैतिक मानव तस्करी प्रतिबंधक शाखा को सूचना मिली थी कि मुंबई की एक अभिनेत्री फिल्मों और वेब सीरीज में काम की तलाश कर रही युवतियों को ज्यादा पैसों का लालच देकर वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल रही है।सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से वागले एस्टेट स्थित होटल साई टच में फर्जी ग्राहक बनाकर संपर्क साधा। जैसे ही आरोपी महिला दो अन्य युवतियों के साथ सौदेबाजी के लिए तय स्थान पर पहुंची, पुलिस की टीम ने तुरंत उसे धर दबोचा।

End of Feed