Maharashtra News: ठाणे में सड़क हादसे से हड़कंप; MSRTC बसे ने मारी SUV को टक्कर, 4 की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक राज्य परिवहन निगम की बस और एक एसयूवी की टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thane Road Accident: महाराष्ट्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। जानकारी के मुताबिक, ठाणे जिले में राज्य परिवहन निगम की एक बस ने एक एसयूवी कार को टक्कर मारी जिससे उसमें सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि, बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल जांच जारी है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस और 'स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल' (एसयूवी) की टक्कर मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे मुरबाड तालुका के टोकावडे में हुई।

Thane Road Accident

ठाणे में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

4 लोगों की मौत, चार अन्य घायल

टोकावडे थाने के निरीक्षक शीतलकुमार नाइक से मिली सूचना के अनुसार एसयूवी सवार आठ लोगों में दो नाबालिग भी शामिल थे। दुर्घटना के वक्त वाहन के मालिक तथा चालक समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। फिलहाल घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। शीतलकुमार नाइक ने कहा, "भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर वाहन (एमवी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एमएसआरटीसी बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।"

End of Feed