Telangana Hit and Run: रोड पार कर रहा था शख्स, कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत; देखें वीडियो

Telangana Hit and Run: तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी में एक 38 वर्षीय व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक कार ने उसे टक्कर मार दी और वहां से फरार हो गई। इलाज के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेडचल में हिट एंड रन केस
  • टक्कर मार कर मौके से फरार कार
  • 14 जुलाई को दर्ज कराई गई शिकायत

Telangana Hit and Run: तेलंगाना के मेडचल जिले से एक हिट एंड रन का मामला सामना आएगा है। जहां सड़क पार करते समय एक व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। इस हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि टक्कर मारने के बाद कार मौके से फरार हो रही है।

Hit and run

हिट एंड रन मामले में व्यक्ति की मौत

रोड पार करते समय कार ने मारी टक्कर

यह मेडचल-मलकजगिरी जिले के पोचारम पुलिस स्टेशन के तहत घाटकेसर की घटना है। जहां हिट एंड रन मामले में एक 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को 14 जुलाई 2024 को कोम्मू शिव शंकर से एक शिकायत मिली। जिसमें कहा गया था कि उनके चाचा बोड्डू गिरी बाबू घाटकेसर की ओर जाने के लिए एनटीपीसी एक्स रोड के पास एनएच-163 सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से भाग गई।

End of Feed