Uttarakhand News: टिहरी में दर्दनाक हादसा, खाई में कार गिरने से तीन लोगों की मौत और 11 घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 31, 2024, 04:11 PM IST

उत्तराखंड के टिहरी में एक कार चंबा की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में ड्राइवर ने कार से कंट्रोल खो दिया और कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के टिहरी जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। नरेंद्रनगर के थाना प्रभारी गोपाल दत्त भट्ट ने बताया कि यह घटना सुबह करीब नौ बजे गजा तहसील में गजा-दंदचाली-चंबा मोटर मार्ग पर दुवाकोटिधार के पास हुई।

accident

उत्तराखंड के टिहरी में रोड एक्सीडेंट

ड्राइवर ने खोया नियंत्रण

पुलिस ने बताया कि यह कार चंबा की ओर जा रही थी। जिसमें 14 लोग सवार थे। इस दौरान ड्राइवर ने कार पर नियंत्रण खो दिया। जिससे वह खाई में जा गिरी। भट्ट ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल में मौत हुई है। मृतकों की पहचान धर्मवीर असवाल (45), रितिका (22) और जगवीर सिंह रावत (40) के तौर पर हुई है। इनमें से जगवीर रावत की गजा के एक अस्पताल में मौत हुई।

End of Feed