Bulandshahr News: रात के अंधेरे में स्कूल टीचर ने तोड़ी पड़ोसी की कार, तीन साल के बच्चे सहित परिवार पर किया हमला; जानें क्या है पूरा माजरा

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में एक महिला शिक्षक ने पड़ोसियों के घर की पार्किंग में घुसकर कार की खिड़कियों के शीशों को तोड़ा। परिवार के रोकने पर उनके तीन साल के बेटे के साथ सभी पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक घर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। यहां किसी विवाद के चलते टीचर ने अपने पड़ोसी के घर में घुसकर कार और परिवार पर अटैक किया है। कार के साथ तोड़फोड़ का पूरा मामला परिवार के लोगों ने फोन में रिकॉर्ड किया। परिवार द्वारा बनाई तोड़फोड़ की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। परिवार की शिकायत और वीडियो क्लिप के आधार पर पुलिस ने टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आइए अब आपको पूरा मामले बताएं...

Teacher Smashes Neighbours Car with Brick and Attacked family in Bulandshahr

पड़ोसियों की कार के साथ तोड़फोड़ करने वाली महिला शिक्षक ने खिलाफ मामला दर्ज

टीचर ने ईंट से तोड़ी कार की खिड़कियां

मिली जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर कोतवाली नगर में एक महिला शिक्षक ने अपने पड़ोसी के घर जाकर उसकी कार की खिड़कियों को तोड़ा। ये मामला सुबह तीन बजे का है, जब परिवार के लोग सो रहे थे। टीचर पारूल शर्मा अपने हाथ में ईंट लेकर पड़ोसियों की पार्किंग में पहुंची और एक-एक करके कार की सारी खिड़कियों के शीशों को तोड़ना शुरू किया। तोड़फोड़ की आवाज सुन परिवार ने आकर देखा तो पारूल शर्मा उनकी कार के साथ तोड़फोड़ कर रही थी। परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए बताया कि टीचर के साथ उसकी मां भी थी, जो उसके रोकने का प्रयास भी नहीं कर रही थी। पीड़ित परिवार ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो टीचर ने गाली गलौज शुरू किया और जबरदस्ती उनके घर में घुसने की कोशिश की। परिवार ने आगे बताया कि उनके तीन साल के बेटे के साथ परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला किया, जिससे पीड़ित परिवार के लोगों को मामूली चोट आई।

End of Feed