Bareilly News: शादी के घर में छाया मातम, अज्ञात वाहन से टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 26, 2023, 04:15 PM IST

Bareilly News: बरेली में रिश्तेदारों के घर से शादी का कार्ड बांट कर आ रहे दो युवकों की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 14 दिन बाद दूल्हा बनने वाले शिक्षक और उसके भाई की मौत हो गई।

Bareilly News: बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाना इलाके से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। उस दुर्घटना में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। सामने आई जानकारी के अनुसार बाइक चलाने वाला युवक शिक्षक था और अपने भाई के साथ घर लौट रहा था। अचानक एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। एस युवक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Teacher and His Friend Died in Road Accident in Bareilly

बरेली में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत

शादी के घर में छाया मातम

पुलिस ने बताया कि बाइक पर सवार युवक लालपुर प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक था, जिसकी 9 दिसंबर को शादी थी। युवक अपने फुफेरे भाई के साथ रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण देने गया था। घर लौटते वक्त एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी। शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हुआ।

End of Feed