चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, फैली दहशत, कई वाहनों को पहुंचा भारी नुकसान

अधिकारियों ने इलाके को घेर लिया है और विस्तृत जांच शुरू कर दी है। विस्फोट का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन अधिकारी सभी संभावनाओं की जांच कर रहे हैं, जिसमें कम तीव्रता वाले बम का इस्तेमाल भी शामिल है।

Blast Outside BJP Office in Chandigarh: चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका हुआ है। दफ्तर के बाहर खड़े स्कूटर में ये धमाका हुआ। धमाके से आसपास खड़े कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। अभी किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। पुलिस तुरंत जांच में जुट गई है। बुधवार दोपहर चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यालय के बाहर हुए विस्फोट से इलाके में दहशत फैल गई, जिसकी आवाज आसपास के कई सेक्टरों में सुनाई दी। यह घटना पार्टी के सेक्टर 37 स्थित कार्यालय के बाहर शाम करीब 4:30 बजे हुई, जिसके बाद आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

chandigarh blast

चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर धमाका

चंडीगढ़ पुलिस के सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में यह क्रूड बम जैसा लग रहा है जो किसी गन पाउडर से मिलकर बना हो सकता है। जो सबूत मौके से मिले हैं उनकी फॉरेंसिक जांच करवाई जा रही है। दो लड़के बाइक पर बीजेपी दफ्तर के आसपास आते-जाते नजर भी आ रहे हैं। CCTV फुटेज से उनकी लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है। धमाके से बाहर खड़े वाहनों को नुकसान हुआ है और दीवार पर भी निशान पाए गए हैं। फिलहाल धमाका कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

End of Feed