Surat: छात्रा से छेड़छाड़ के बाद भारी बवाल, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां; आरोपी गिरफ्तार

Surat News: सूरत के अलथाण में 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ के बाद बवाल हुआ है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। जानें क्या है पूरा मामला।

Surat News: सूरत के अलथाण इलाके में शुक्रवार की रात उस समय भारी तनाव फैल गया जब 10वीं की एक छात्रा के साथ सरेराह छेड़छाड़ की घटना सामने आई। इस घटना ने स्थानीय लोगों के गुस्से को भड़का दिया, जिसके बाद पुलिस स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा।

सरेराह छात्रा का हाथ पकड़ा, आरोपी की जमकर हुई धुनाई

घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे की है, जब 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा अलथाण इलाके से गुजर रही थी। तभी बारडोली के रहने वाले 39 वर्षीय मोहम्मद अजीज इलियाज ने छात्रा का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा के शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही गुस्साई भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। स्थिति इतनी अनियंत्रित थी कि 112 पीसीआर वैन के पहुंचने के बाद भी लोग आरोपी पर हमला करने की कोशिश करते रहे।

End of Feed