सूरत में रेस्टोरेंट का खाना बना जानलेवा! एक ही परिवार के 5 लोगों की बिगड़ी तबीयत, 4 साल की बच्ची की मौत के बाद मचा हड़कंप

सूरत के वराछा इलाके में रेस्टोरेंट से खाना मंगाकर खाना एक परिवार के लिए बेहद दर्दनाक साबित हुआ, जहां पांच सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान करीब 4 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य अस्पताल में भर्ती हैं।

Surat Food Poisoning: सूरत के वराछा इलाके में रेस्टोरेंट से खाना मंगाकर खाने के बाद एक ही परिवार के पांच सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान 4 साल 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई। परिवार के अन्य चार सदस्य फिलहाल अस्पताल में इलाजरत हैं। पुलिस के मुताबिक, परिवार के अशोकभाई कलसरिया ने 15 अगस्त की शाम शीतल रेस्टोरेंट से पंजाबी सब्जी समेत खाना पार्सल कराया था। घर पहुंचने के बाद अशोकभाई, उनकी पत्नी और तीन बेटियों ने साथ में खाना खाया।

Surat Food Poisoning

फूड सेफ्टी अधिकारी ने किया रेस्टोरेंट का निरीक्षण

रात के बाद सुबह अशोकभाई और उनकी करीब 4 साल की बेटी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई। दोनों को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। इसके बाद घर लौटने पर उनकी पत्नी और दो अन्य बेटियों की तबीयत भी बिगड़ गई। सभी को सूरत के सदविचार अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद वराछा पुलिस ने मामले में Accidental Death (AD) की जांच शुरू की। बच्ची का पोस्टमार्टम सूरत के SMIMER अस्पताल में कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगा।

End of Feed