सूरत में शीतल रेस्टोरेंट फूड पॉइजनिंग के बाद बड़ा एक्शन, 330 होटल-रेस्टोरेंट की जांच; 17 सील

सूरत में शीतल रेस्टोरेंट फूड पॉइजनिंग मामले के बाद महानगरपालिका ने खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इसके तहत 330 होटल-रेस्टोरेंट की जांच हुई। इस दौरान 17 प्रतिष्ठान सील किए गए।

सूरत में शीतल रेस्टोरेंट से जुड़े फूड पॉइजनिंग मामले के बाद प्रशासन फूड सेफ्टी को लेकर सख्त हो गया है। सूरत महानगरपालिका ने शहरभर में खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़ा जांच अभियान चलाया है। जिसके तहत फूड सेफ्टी और स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य खाद्य दुकानों में जाकर सरप्राइज चेकिंग कर रही हैं। इस अभियान के तहत अब तक 17 होटल-रेस्टोरेंट को गंभीर खामियों के चलते सील किया जा चुका है।

surat hotel

शीतल रेस्टोरेंट मामले के बाद सूरत में फूड सेफ्टी को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई

208 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस

महानगरपालिका ने शहर के सभी 9 जोन में विशेष टीमें गठित की हैं। इन टीमों ने अब तक छोटे-बड़े मिलाकर कुल 330 होटल और रेस्टोरेंट की सरप्राइज जांच की है। जांच के दौरान पाया गया कि कई प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। जांच में कमियां मिलने के बाद 208 होटल और रेस्टोरेंट को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

End of Feed