Surat Fire: दो मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 31, 2026, 01:37 PM IST

गुजरात के प्रमुख औद्योगिक नगर सूरत में आज दोपहर एक भीषण दुर्घटना हुई, जिसमें पांच लोगों की झुलकर मौत हो गई। यहां के मीठी खाड़ी इलाके में दो मंजिला एक इमारत में आग लग गई। इस दुर्घटना में 4 महिलाओं और एक मासूम सहित 5 लोगों की मौत हो गई।

गुजरात के सूरत में आज यानी मंगलवार 31 मार्च को एक घर में भीषण आग लगने से कोहराम मच गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत हो गई, जिसमें 4 महिलाएं और एक मासूम बच्चा भी शामिल है। आग लगने की यह घटना सूरत के लिंबायत क्षेत्र स्थित मीठी खाड़ी इलाके की है।

​सूरत में 2 मंजिला इमारत में लगी आग, पांच लोगों की जलकर मौत

सूरत में 2 मंजिला इमारत में लगी आग, पांच लोगों की जलकर मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा यहां पर दो मंजिला इमारत में हुआ, जहां भारी मात्रा में साड़ी पैकिंग का मैटेरियल प्लास्टिक, गत्ता और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थीं। इसी के साथ घर के अंदर साड़ियां भी काफी मात्रा में रखी हुई थीं।

End of Feed