बुलेट ट्रेन स्टेशन या 'डायमंड हब'? सूरत में दिखेगा वास्तुकला का नया अंदाज; यात्रियों को मिलेगा वर्ल्ड-क्लास अनुभव

सूरत में बन रहा बुलेट ट्रेन स्टेशन अपनी हीरा-प्रेरित वास्तुकला, प्राकृतिक रोशनी और आधुनिक सुविधाओं के कारण यात्रियों को एक अनूठा और आरामदायक अनुभव प्रदान करेगा।

सूरत की पहचान दुनिया में हीरों की चमक से होती है। अब इसी डायमंड सिटी में बन रहा बुलेट ट्रेन स्टेशन भी अपनी खास डिजाइन और आधुनिक सोच के कारण अलग पहचान बनाने जा रहा है। यहां स्टेशन सिर्फ ट्रेन पकड़ने की जगह नहीं होगा, बल्कि सफर, वास्तुकला, आराम और पर्यावरण का शानदार संगम दिखाई देगा। स्टेशन की डिजाइन में सूरत के विश्व प्रसिद्ध हीरा उद्योग की झलक दिखाई देगी। इसके बाहरी और अंदरूनी हिस्सों को डायमंड के अलग-अलग फेसट से प्रेरणा दी गई है। यानी यात्रियों को स्टेशन में कदम रखते ही सूरत की पहचान महसूस होगी।

Surat Bullet Train Station,

सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन

सूरज की रोशनी से जगमगाएगा स्टेशन

स्टेशन के डिजाइन की सबसे खास बात बड़े स्काईलाइट और खुले हिस्से हैं। इनके जरिए प्राकृतिक रोशनी स्टेशन के अंदर पहुंचेगी। दिन के समय इससे कृत्रिम रोशनी की जरूरत कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही बेहतर वेंटिलेशन स्टेशन को ज्यादा खुला और आरामदायक माहौल देगा।

End of Feed