'पीड़ित कहां दर्ज कराए FIR, आरोपी तय नहीं कर सकता', साइबर ठगी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त

न्यायमूर्ति बागची ने कहा कि कोई आरोपी यह तय नहीं कर सकता कि पीड़ित अपनी शिकायत कहां दर्ज कराएं। वह विभिन्न राज्यों की पुलिस को उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले कथित अपराधों की जांच करने से भी नहीं रोक सकता।

दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि कोई आरोपी यह तय नहीं कर सकता कि उसके खिलाफ शिकायत करने वाले पीड़ित किस स्थान पर प्राथमिकी दर्ज कराएं। इसके साथ ही न्यायालय ने ’वर्चुअल क्लाउड स्पेस’ की बिक्री से जुड़े कथित निवेश धोखाधड़ी मामले में एक आरोपी के खिलाफ विभिन्न राज्यों में दर्ज प्राथमिकियों को एक साथ जोड़ने से इनकार कर दिया।

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट (फोटो-Istock)

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ भूमि उत्पलभाई पटेल की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ता ने गुजरात और हरियाणा में दर्ज आपराधिक मामलों के संबंध में राहत देने का अनुरोध किया था।

End of Feed