Sultanpur News : B फार्मा छात्रा को सरेराह कार से मारी टक्कर, भाई ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप; आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में भाई-बहन को कार से टक्कर मारने वाले आरोपी कार चालक गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल युवती का लखनऊ में इलाज किया जा रहा है।

सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश में इन दिनों अपराधियों का बोलबाला है। खासकर, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध कानून के तमाम दावों की पोल खोल रहे हैं। कुछ ऐसा ही वाकया दिन-दहाड़े सुलतानपुर जिले से सामने आया, जिसमें एक कार सवार ने जान बूझकर भाई के साथ जा रही बहन को टक्कर मार दी और भाग निकला, जिससे युवती बुरी तरह घायल हो गई जिसे इलाज के लिए राजधानी लखनऊ में भर्ती कराया गया है, , जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

Car Hit B Pharma Student in  Sultanpur

बी-फार्मा छात्रा पर कार चढ़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

घटना 23 सितंबर की शाम करीब 5 बजे कलेक्ट्रेट के पास तिकोनिया पार्क के सामने हुई थी। बताया गया कि भाई-बहन स्कूटी से जा रहे थे, तभी पीछे से आई होंडा अमेज कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया।

End of Feed