Delhi Bike Accident: जनकपुरी हादसे में बड़ा खुलासा; समय पर सूचना न देने से बढ़ा मामला, सब-कॉन्ट्रैक्टर के बाद गार्ड पर नजर

दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक खुले गड्ढे में बाइक सवार के गिरने से जुड़ा मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना की जानकारी समय रहते पुलिस को न देने के आरोप में एक उप-ठेकेदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे की सूचना पहले से होने के बावजूद संबंधित लोगों ने कोई आपात कदम नहीं उठाया।

Delhi Bike Accident: दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड की ओर से खोदे गए एक गड्ढे में बाइक सवार के गिरने की घटना की जानकारी समय पर अधिकारियों को न देने के आरोप में एक उप-ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी शनिवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी। पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त दराडे शरद भास्कर ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पुलिस तक मामला पहुंचने से कई घंटे पहले ही 47 वर्षीय राजेश कुमार प्रजापति को इस घटना की जानकारी मिल चुकी थी।

Delhi Bike Accident (Photo: ANI)

जनकपुरी हादसे में बड़ा खुलासा (फोटो: ANI)

मोटरसाइकिल को गड्ढे में गिरते देखा

पुलिस के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शी विपिन सिंह, जो एक शादी समारोह से लौटकर सागरपुर स्थित अपने घर जा रहे थे, ने एक मोटरसाइकिल को गड्ढे में गिरते हुए देखा। उन्होंने तुरंत पास में मौजूद एक गैरेज के सुरक्षा कर्मी को इसकी सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा गार्ड ने तुरंत योगेश नाम के एक मजदूर को बुलाया। योगेश ने जब गड्ढे में झांककर देखा तो मोटरसाइकिल की हेडलाइट जल रही थी और भीतर एक व्यक्ति मौजूद दिखाई दिया।

End of Feed