8-10 आवारा कुत्तों ने पार्क में खेल रहे बच्चों पर बोला हमला, 5 साल की बच्ची को काटा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक पार्क में आवारा कुत्तों के झुंड ने वहां खेल रहे बच्चों पर अचानक हमला कर दिया, इससे बच्चे दहशत में आकर भागने लगे और कुत्तों ने उनका पीछा किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से आक्रामक कुत्तों को हटाने की मांग की है।

आवारा कुत्तों के कारण कई बच्चों का बाहर पार्कों में खेलना दूभर हो गया है। यही कारण है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है। देशभर में अलग-अलग शहरों, कस्बों और गांवों से आवारा कुत्तों के अटैक की खबरें अक्सर आती रहती हैं। इसके बावजूद कुछ लोग आवारा कुत्तों को बच्चों के खेलने की जगह के आसपास ही भोजन कराते हैं। जबकि बार-बार कहा जाता है कि आवारा कुत्तों को बच्चों के खेलने की जगह से दूर भोजन कराया जाए। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आवारा कुत्तों के झुंड ने पार्क में खेल रहे बच्चों पर हमला कर दिया।

Dog Minence in Lucknow.

लखनऊ में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चों पर किया हमला

मामला लखनऊ के मीना बेकरी चौराहे से ओंकारेश्वर मंदिर मार्ग के पीछे पार्क का है। यहां कुछ बच्चे पार्क में झूला झूल रहे थे। इसी दौरान 8-10 आवारा कुत्तों का झुंड अचानक दौड़ते हुए वहां पहुंच गया। कुत्तों ने बिना किसी उकसावे के वहां खेल रहे बच्चों पर हमला बोल दिया। बच्चे वहां से चीखते-चिल्लाते हुए पार्क से बाहर की ओर भागे। हालांकि, गनीमत रही कि आवारा कुत्तों का यह झुंड किसी बच्चे को काट नहीं पाया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

End of Feed