6 महीने बाद खुली ये 211 किमी लंबी सड़क, अब आप भी कर पाएंगे इस रूट पर सफर

भारी बर्फबारी के कारण 211 किमी लंबी सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यह सड़क 6 महीने से बंद पड़ी थी। BRO ने अप्रैल में इस रूट को खोलने की मुहिम शुरू की और अब इस रूट को आम वाहनों के लिए खोल दिया गया है। जानिए -

सड़कें सिर्फ जगहों को ही नहीं, बल्कि दिलों को भी जोड़ती हैं। ऐसी ही दिलों को जोड़ने वाली सड़क 6 महीने से बंद थी, जिसे BRO ने अब सार्वजनिक परिवहन के लिए खोल दिया है। ग्राम्फू-काजा-सुमडो रोड (Gramphu-Kaza-Sumdo road) सामिरक महत्व (strategically important) की सड़क है। यह सड़क मनाली और सुमडो को जोड़ती है। 211 किमी लंबी यह सड़क मार्ग ऊंचे पर्वतीय दर्रों से होकर गुजरती है और बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (Border Roads Organisation) यानी बीआरओ के अंडर में है।

Gramphu-Kaza road

6 महीने बाद खुला ये रोड

BRO ने 22 मई 2024 को ही भारी वाहनों के लिए इस सड़क से बर्फ हटा दी थी। अब इस रोड से बर्फ पूरी तरह से हटाकर छोटी गाड़ियों के लिए भी खोल दिया गया है। सिस्सु (Sissu) में मौजूद BRO की 94 RCC ने 6 महीने बाद इस सड़क को आवाजाही के लिए खोल दिया है।

End of Feed