ड्यूटी के दौरान स्टेशन मास्टर को आई झपकी, हरी झंडी के इंतजार में आधे घंटे खड़ी रही ट्रेन

  • Agency by: Agency
  • Updated May 5, 2024, 09:54 AM IST

ड्यूटी के दौरान स्टेशन मास्टर के झपकी लेने के कारण एक ट्रेन हरी झंडी के इंतजार में आधे घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। यह स्टेशन इटावा के पास स्थित उदी मोड़ रेलवे स्टेशन है, जहां पर पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन करीब आधे घंटे रुकी रही। स्टेशन मास्टर को आरोप पत्र जारी किया गया है।

UP News: स्टेशन मास्टर के ड्यूटी के दौरान सो जाने के कारण उत्तर प्रदेश में इटावा के पास उदी मोड़ रेलवे स्टेशन पर पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन करीब आधे घंटे तक हरी झंडी का इंतजार करती रही। आगरा रेलवे मंडल ने शुक्रवार को हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए स्टेशन मास्टर से इस लापरवाही का कारण बताने को कहा है जिसके परिणामस्वरूप कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। यह स्टेशन आगरा मंडल के अंतर्गत आता है।

train

स्टेशन पर आधे घंटे खड़ी रही ट्रेन (सांकेतिक फोटो)

स्टेशन मास्टर को आरोप पत्र जारी

आगरा रेलवे मंडल की जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) प्रशस्ति श्रीवास्तव ने कहा, "हमने स्टेशन मास्टर को आरोप पत्र जारी किया है और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।" रेलवे अधिकारियों ने कहा कि उदी मोड़ रेलवे स्टेशन इटावा से पहले आने वाला एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण स्टेशन है क्योंकि आगरा के साथ-साथ झांसी से प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेन भी इस स्टेशन से गुजरती हैं।

End of Feed