प्रचंड ठंड की चपेट में कश्मीर, श्रीनगर की मशहूर डल झील का पानी जमा

समूचे उत्तर भारत में इन दिनों प्रचंड ठंड का दौरा जारी है। पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इधर कश्मीर में तापमान लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है। श्रीनगर की मशहूर डल झील सहित कई अन्य जलाशयों में पानी जम गया है।

श्रीनगर/भाषा : उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कश्मीर घाटी में भी ठंड का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। घाटी में न्यूनतम तापमान के शून्य से नीचे गिरने के कारण आज यानी बुधवार 14 जनवरी को श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील के कुछ हिस्से और घाटी में कई जलाशयों का पानी जम गया।

Frozen Dal lake

ठंड से श्रीनगर में डल झील का हिस्सा जम गया

कश्मीर घाटी में इस समय ‘चिल्ला-ए-कलां’ का दौर जारी है, जो 40 दिनों की भीषण ठंड की अवधि होती है। इस दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है। ‘चिल्ला-ए-कलां’ 21 दिसंबर को शुरू हुआ था और यह 30 जनवरी तक चलेगा।

End of Feed