ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेज रफ्तार थार का कहर, स्कूटी सवार दंपती को मारी जोरदार टक्कर; पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

Greater Noida West Accident: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोमवार को तेज रफ्तार का खतरनाक रूप देखने को मिला। बिसरख थाना क्षेत्र के इटेरा इलाके में एक तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि स्कूटी पर सवार 40 वर्षीय नीरज और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान नीरज की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी का इलाज अभी जारी है।

Greater Noida West Accident: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोमवार को तेज रफ्तार का खतरनाक रूप देखने को मिला। बिसरख थाना क्षेत्र के इटेरा इलाके में एक तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि स्कूटी पर सवार 40 वर्षीय नीरज और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान नीरज की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी का इलाज अभी जारी है। हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Greater Noida West Accident

फरार थार ड्राइवर की तलाश जारी

थार कार स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी

पुलिस के अनुसार, नीरज अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान इटेरा क्षेत्र में थार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

End of Feed