अंबेडकरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा; मदद कर रही भीड़ पर तेज रफ्तार का कहर, 8 जिंदगियां खत्म

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया। हादसे में घायलों की मदद के लिए जुटी भीड़ पर तेज रफ्तार कार चढ़ गई, जिससे कई लोगों की जान चली गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Ambedkar Nagar Road Accident: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में सड़क हादसे में घायल हुए लोगों की मदद के लिए जुटी भीड़ को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर अशरफपुर भुआ गांव के पास की है।

Ambedkar Nagar Road Accident

आंबेडकरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा

तेज रफ्तार कार ने भीड़ को कुचला

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्व) तेजवीर सिंह ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए थे जिनकी मदद के लिए स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए थे तभी एक तेज रफ्तार कार ने भीड़ को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को जिला अस्पताल और बाद में टांडा के एक अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

End of Feed