UP Assembly: राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, सपा विधायक वेल में उतरे; आज पेश होगा अनुपूरक बजट

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में आज राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर सपा सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 12:20 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। इसी बीच योगी सरकार आज अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी में है।

UP Assembly: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज यानी मंगलवार 4 अगस्त को अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित चोरी के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। समाजवादी पार्टी (SP) के सदस्यों ने इस मामले पर चर्चा की मांग करते हुए सदन के वेल में पहुंचकर नारेबाजी की। हंगामे के कारण विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12:20 बजे तक स्थगित कर दी। इससे प्रश्नकाल भी बाधित हुआ।

UP Assembly Ruckus

यूपी विधानसभा में राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर हंगामा

सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे जैसे ही शुरू हुई नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने राम मंदिर चंदे में कथित चोरी के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की। उन्होंने इसे आस्था से जुड़ा विषय बताते हुए सरकार से इस पर सदन में चर्चा की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने चर्चा की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद सपा सदस्य वेल में आ गए और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

End of Feed