दिल्ली में लूट की सनसनी; वसंत विहार पुलिस ने पकड़े शातिर लुटेरे, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक्स बरामद

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस के वसंत विहार थाने ने लूट की एक सनसनीखेज वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। इस कार्रवाई में दो कुख्यात और आदतन अपराधी मोहम्मद नदीम और रविंदर गिरफ्तार किए गए। उनकी गिरफ्तारी से लूटी गई नकदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की गई है।

Delhi News: दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस के वसंत विहार थाने की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की सनसनीखेज घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो कुख्यात और आदतन अपराधियों मोहम्मद नदीम तथा रविंदर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है और वे पहले चोरी, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत करीब 13 मामलों में संलिप्त रह चुके हैं।

Vasant Vihar police arrested two notorious robbers (symbolic photo)

वसंत विहार पुलिस ने किया 2 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने चार लूटे गए बैग बरामद किए हैं, जिनमें कुल 1.12 लाख रुपये नकद, एक आईपैड, एयरपॉड्स की एक जोड़ी और वारदात में प्रयुक्त होंडा अमेज कार शामिल है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 10 जनवरी 2026 की रात लगभग 11 बजे की है। शिकायतकर्ता एफ. हुसैन ने पालम मार्ग पर स्थित अलकौसर रेस्टोरेंट के पास अपनी कार खड़ी की थी। उनके परिवार के सदस्य भोजन करने के लिए रेस्टोरेंट के भीतर चले गए, जबकि हुसैन वाहन में ही बैठे-बैठे सो गए। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति एक कार से वहां पहुंचे और उन्होंने शिकायतकर्ता की गाड़ी के पीछे अपनी कार लगा दी।

End of Feed