​South Delhi Murder: अलवर में रेप कर दिल्ली में IRS की बेटी को बनाया निशाना, OYO में मिला सट्टे का शौकीन हत्यारा राहुल, खुले सभी राज​

Delhi Amar colony murder case: एक दूसरी महिला से रेप कर मीणा अलवर से निकल गया और दिल्ली की ओर चल पड़ा। उसने अपना फोन 10,000 रुपये में बेच दिया। वह ट्रैकिंग से बचना चाहता था।

South Delhi Kailash Hills Rape Murder Case: साउथ दिल्ली के कैलाश हिल्स में 22 साल की एक लड़की के साथ रेप और हत्या की जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी 23 साल का राहुल मीणा है, जिसने दिल्ली में यह जुर्म करने से कुछ घंटे पहले राजस्थान में भी अलवर में एक दूसरी महिला के साथ रेप किया था। साथ ही, ये पता चला कि उसे ऑनलाइन जुए की लत थी, जिसकी वजह वह बुधवार सुबह लूटपाट के इरादे से दिल्ली के घर में घुसा था।

​South Delhi Murder: अलवर में रेप कर दिल्ली में अधिकारी की बेटी को बनाया निशाना, OYO में मिला सट्टे का शौकीन हत्यारा राहुल, खुले सभी राज​

South Delhi Murder: अलवर में रेप कर दिल्ली में अधिकारी की बेटी को बनाया निशाना, OYO में मिला सट्टे का शौकीन हत्यारा राहुल, खुले सभी राज

केस की जानकारी रखने वाले पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मीणा ने रात भर सफर करके एक वैन किराए पर ली और दिल्ली पहुंचा, फिर सीधे उस घर में चला गया। जब बुधवार सुबह दिल्ली पुलिस की एक टीम अलवर पहुंची, तो उन्हें बताया गया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे पुलिस को एक महिला से शिकायत मिली थी, यह महिला और कोई नहीं बल्कि मीणा के एक जान-पहचान वाले की पत्नी थी, जिसने आरोप लगाया कि मीणा ने उस रात उसके साथ रेप किया था।

End of Feed