South Delhi में भी फर्राटा मारेगी आपकी कार, अगले महीने से दो फ्लाईओवर बनाएगी सरकार

South Delhi में ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए अगले महीने से मोदी मिल और सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट के पूरा होने से साउथ को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।

अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आप दिल्ली के भारी ट्रैफिक जाम के बारे में भी जरूर जानते होंगे। खासतौर पर बात दक्षिण दिल्ली (South Delhi) की हो तो फिर कहने ही क्या? कई बार तो लोग इसी बात से डर जाते हैं कि उन्हें साउथ दिल्ली जाना है और फिर जाम से जूझना पड़ेगा। साउथ दिल्ली को इसी जाम से निजात दिलाने की तैयारी दिल्ली सरकार ने कर ली है। चलिए जानते हैं -

South Delhi Flyover Project

साउथ दिल्ली को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाएंगे ये दो फ्लाईओवर

कहां बनेंगे यह फ्लाईओवर

साउथ दिल्ली को भारी ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मोदी मिल और सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। यह निर्माण कार्य अगले महीने यानी मई से शुरू भी हो जाएगा। दिल्ली सरकार के PWD ने यह पूरी योजना तैयार की है और इसके लिए टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं।

End of Feed